नई दिल्ली मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बदले मिजाज के बीच फिर से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इससे पहले इसी महीने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों बारिश हो चुकी है। बीते रोज़ दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 38 प्रतिशत रहा।

