देहरादून धामी सरकार ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए 5 विधायकों को मंत्री बनाया है। जिसमें राजपुर सीट से विधायक खजान दास, रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से पांच बार के विधायक मदन कौशिक, नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा, रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है। बताते चलें कि राजपुर सीट से विधायक खजान दास को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वो राजपुर सीट से ह लगातार दो बार चुनाव जीत चुके है। खजान दास, पूर्व भुवन चंद्र खंडूरी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में टिहरी जिले से भी चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने संगठन में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान की वात करें तो खजान दास पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

