उत्तराखण्ड भवाली क्षेत्र कैंचीधाम मार्ग पर पर्यटकों से भरी स्कार्पियो गाड़ी सड़क के क्रैश बैरियर को तोड़कर खाई में गिर गई। जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 1 किशोरी की मौत की जानकारी सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,, वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कोतवाल भवाली के अनुसार सभी लोग बरेली के है निवासी हैं और यह हादसा सवेरे 9:30 बजे हुआ । हादसे के बाद भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोग घायलों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से नजदीकी सी.एच.सी. सेंटर भेजा जा रहा है।

