आज 21 जनवरी 2026 को माननीय महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम निर्धारित करने हेतु एक बैठक निगम सभा कक्ष में आहूत की गई उक्त बैठक में प्रातः 7:00 बजे रामलीला ग्राउंड से शहीद चौक तक प्रभात फेरी 7:00 बजे ओपन क्रॉस कंट्री रेस महिला पुरुष 8:30 बजे माल्यार्पण 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं 11:30 बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में साथ ही मार्च पास्ट सलामी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उपलक्ष में श्री हेमंत सिंह बगड़वाल पूर्व अध्यक्ष श्री एन०बी० गुणवंत, श्री गणेश भट्ट, समस्त पार्षदगण, श्री आई०पी० पन्त, डॉक्टर मनोज काण्डपाल, श्री नवल नौटियाल सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

