दिल्ली: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप।

खबरें शेयर करें -

दिल्ली  दिल्ली में फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार,,,,,  गुरुवार सुबह दिल्ली के 3 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद इमरजेंसी एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

द्वारका में सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को धमकी मिली है।   डीएफएस अधिकारी के अनुसार, फायर टेंडर और बचाव टीमों को तीनों स्कूलों में भेजा गया है और फिलहाल स्कूलों को खाली कराकर जांच करी जा रही है  दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा बढ़ाई गई हैं ।

अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों को स्कूलों में तैनात कर दिया गया।


खबरें शेयर करें -