उत्तराखंड मंगलवार सुबह बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी में,,,, सुबह 7:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका असर बागेश्वर के साथ-साथ उत्तरकाशी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक देखा गया। बागेश्वर से करीब 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार में भी लोगों ने झटके महसूस किए।
जानकारी में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

