कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में एक चुनाव रैली के दौरान एक बयान दिया। जिस कारण विवाद पैदा हो गया है । उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि देश की 90% आबादी दलित, पिछड़ों ,अल्पसंख्यकों की है परंतु फिर भी सेना में सिर्फ 10 परसेंट वाले लोगों की उपस्थिति रहती है अर्थात कब्जा है । राहुल गांधी ने कहा कि अगर देश की 500 बड़ी कंपनियों का डाटा उठा कर देखा जाए तो वहां भी दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े कार्यरत नहीं है, राहुल गांधी ने कहा कि सभी नौकरियां 10% वाले लोगों के पास जाती है और सेना में भी उन्हीं लोगों का नियंत्रण है । आगे बोलते हुए राहुल ने कहा,,,,,,, हमें ऐसा भारत बनाना है कि 90% आबादी के लिए जगह सुनिश्चित हो और सभी सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके, उनके इस बयान पर विवाद पैदा हो गया है । उनकी इस टिप्पणी को बीजेपी ने भारतीय सेना का अपमान बताया है और राहुल द्वारा देश में रागद्वेष फैलाने का षड्यंत्र बताया है। BJP ने कहा है कि उन्होंने पहले भी सेना पर टिप्पणी करी थी और कहा था कि चीनी सैनिक अरुणाचल में भारतीय फौज की पिटाई कर रहे हैं ।

