रामनगर: माता गर्जिया देवी के दर्शन नहीं हो पाएंगे।

खबरें शेयर करें -

रामनगर माता गर्जिया देवी के दर्शन अब कुछ समय नहीं हो पाएंगे।  5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।                                                                प्राप्त जानकारी में इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। और यह फैसला अस्थायी है।

बताया जा रहा है कि मंदिर के नीचे का चबूतरा काफी जर्जर स्थिति में आने से हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसी के मद्देनजर मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया है। यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा गर्जिया देवी मंदिर के टीले पर करवाया जा रहा है।

SDM प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर अनहोनी होने की आशंका के चलते श्रद्धालुओं की नो एंट्री का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मंदिर समिति और मंदिर के पुजारियों को बताने के साथ ही लिखित आदेश भी जारी किया गया है।


खबरें शेयर करें -