17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत…..

खबरें शेयर करें -

मुंबई के पवई में 17  बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की गोली लगने से मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आरोपी रोहित को अस्पताल ले जाया गया  था, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया।                                                  पुलिस के मुताबिक़…. पवई पुलिस स्टेशन की एक टीम को दोपहर करीब 1:45 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने रोहित आर्या से तुरंत बातचीत  शुरू हुई, लेकिन वह बच्चों को छोड़ने से इनकार करने लगा। जब रोहित ने  बच्चों  को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, तो पुलिस टीम  जबरन वॉशरूम के रास्ते अंदर घुस गई और सभी 17 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान मुठभेड़ में रोहित आर्या को गोली लग गई।


खबरें शेयर करें -