पिथौरागढ़ एक दर्दनाक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सीमा से जुड़े पड़ोसी देश नेपाल में लगे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बरातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, बस बैतडी जिले की पुरचूंणी नगरपालिका-7 स्थित भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी। रात का समय था। पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ के पास बस चढ़ाई पर थी इसी दौरान बस संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।
इस दुखद हादसे के तुरंत बाद नेपाल एपीएफ, प्रहरी बल और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि 6 बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच की मौत डडेलधुरा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दो बरातियों ने कोटिला अस्पताल में दम तोड़ा।
मृतकों में 13 वर्षीय मासूम भी शामिल है।
मृतकों की पहचान बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी (35), विष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28) किशन जोशी (46), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60), केशव भट्ट (27),
बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40),
बैतडी पुरचूंणी नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी (40), सुशील जोशी शामिल हैं।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस आगे नहीं बढ़ सकी और पीछे की ओर फिसलते हुए खाई में गिर गई।
हादसे में 25 घायलों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 गंभीर घायलों को धनगढ़ी रेफर किया गया है।

