चमोली बद्रीनाथ धाम की वादियां बर्फ़बारी होने के बाद सूरज की किरणें पड़ने से सुनहरी होकर चमक पड़ी है जो किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रही हैं। धाम के चारों ओर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछी हुई है, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए हैं और मंदिर परिसर भी सफेदी में लिपटा हुआ बेहद दिव्य नजर आ रहा है। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ बिगड़ा हुआ है, रुक रुक कर बारिश, ओले और बर्फबारी हो रही है, जिससे कि मौसम सुहावना हो गया है।
सर्दियों के मौसम में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं, जिस कारण इस समय यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना नहीं होता। भारी बर्फबारी के चलते रास्ते भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाते हैं। परन्तु सर्दियों की समाप्ति पर बर्फबारी सैलानियों के लिए आर्कषक, बेहतरीन घूमने का मौका हो गई है।

