देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट की एक बार फिर होगी नीलामी !

खबरें शेयर करें -

हरियाणा एक आक्शन में देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट HR88B8888 एक बार फिर नीलामी में लगने जा रही है. कुछ समय पहले यह नंबर प्लेट 1.17 करोड़ रुपये में बिक गई थी, परंतु अब ख़बर आई है कि इसे दोबारा से बेचा जाएगा.  वजह बताई गई है कि जिस व्यक्ति ने इसे खरीदा था, वह तय समय से भुगतान नहीं कर पाया. बताते चलें कि,,,,, ये नंबर प्लेट रोमुलस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुधीर कुमार ने बोली लगाकर जीती थी. दो दिनों तक चली बोली में उन्होंने 1.17 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी,                                                       तय नियमों के मुताबिक भुगतान की आखिरी तारीख 1 दिसंबर, 2025 दोपहर 12 बजे थी, परंतु सुधीर कुमार समय पर धनराशि जमा नहीं कर पाए. सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात 2 बार पैसे जमा करने की कोशिश की, लेकिन सिस्टम में टेक्निकल दिक्कत आ गई. इसी वजह से भुगतान पूरा नहीं हो पाया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार वाले नंबर प्लेट पर इतना पैसा खर्च करने के खिलाफ हैं. परिवार का कहना है कि एक नंबर प्लेट पर इतनी बड़ी रकम देना ठीक फैसला नहीं है ।


खबरें शेयर करें -