ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई महिलाओं के द्वारा मासिक बैठक में लेन देन, आय व्यय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा महिलाओं के पूर्व में लिए गए ऋण को जमा किया गया ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सदस्यों से नियमित बैठक कर धनराशि जमा करने की अपील की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि जंगलों में तथा रास्तों के किनारे जगह जगह झाड़ियां उग आई हैं जिससे हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है उन्होंने बन विभाग से सरकारी इमारतों, स्कूल तथा जंगल में झाड़ी कटान करने कि मांग की तथा ग्राम पंचायत में कम से कम 50 सोलर लाइट देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने अवगत कराया कि उनके द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में भी वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराया परंतु समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ इस अवसर पर मीना कुल्याल पी आर पी न्याय पंचायत थपलिया मेहरा गांव, रमा देवी, मुन्नी देवी, सरिता पलड़िया, कमला देवी, रमा कुल्याल, लीला कुल्याल, रेखा पलड़िया, मंजू रावत, उमा देवी, तुलसी पोखरिया रिप परियोजना से मीना देवी समेत सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

