उधमसिंह नगर: सौतेले बाप पर दुष्कर्म का आरोप,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

उधमसिंहनगर  एक बड़ी और शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है सितारगंज क्षेत्र से, जानकारी के मुताबिक,,,,यहां सौतेले बाप पर बेटी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। और पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी में पुलिस को शिकायती तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का 2010 में स्वर्गवास हो चुका है। जिसके पश्चात उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद सौतेले बाप के साथ मां भाई और बहन के साथ वह भी सितारगंज के एक गांव में रहने लगी। 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और 2019 में उसकी मां की मौत हो गई। मां की मौत के बाद भाई नानकमत्ता चला गया और वहीं पढ़ाई करने लगा। घर में वह और उसका सौतेला बाप ही रह गए।

बताया कि एक दिन उसके बाप ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। 2021 में युवती ने भी शादी कर ली। शादी के बाद जब वह मायके आई तो उसके सौतेले बाप ने उससे छेड़छाड़ की। उसने पति से इसकी शिकायत की लेकिन बदनामी के डर से उसने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़िता के पति की मौत हो गई। आरोप है कि 21 जनवरी को पीड़िता के ससुराल पहुंची यहां फिर से सौतेले बाप ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि तब से लगातार आरोपी उसे फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायती तहरीर पर FIR दर्ज़ कर ली है। और मामले की जांच की जा रही है।


खबरें शेयर करें -