उत्तराखंड: CM धामी सरकार के मंत्री मंडल का होगा विस्तार, बनेंगे नए मंत्री,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

देहरादून उत्तराखंड में CM धामी सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।  बताते चलें कि फिलहाल कैबिनेट में पांच पद खाली हैं, जिन्हें इस विस्तार में भरा जाएगा।                                                                           सूत्रों की मानें तो रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी, राजपुर से खजानदास और कपकोट से सुरेश गढ़िया को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार और नैनीताल से भी दो नए चेहरों को मौका मिल सकता है। नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

बताया जा रहा है कि राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन चल रहा था। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार इस पर सहमति बनी। सरकार और संगठन के बीच पूरी रणनीति तैयार होने के बाद नवरात्रि के शुभ अवसर को शपथ ग्रहण के लिए चुना गया है। इस विस्तार के रूप को 2027 के चुनाव के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।


खबरें शेयर करें -