उत्तराखंड: डेढ़ साल की बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार।

खबरें शेयर करें -

कोटद्वार उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों से गुलदार बाघ द्वारा मानवों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाने की घटनाएं सामने आ रही है। ये घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है इसी क्रम में एक हृदय विदारक  घटना सामने आई। एक गुलदार घर के आंगन से डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,, ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की पोती याशिका (पुत्री जितेंद्र) शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए गुलदार ने माता-पिता की आंखों के सामने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया।                             इस घटना के बाद माता-पिता की चीख-पुकार से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल की ओर दौड़े और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे बच्ची का शव घटनास्थल से काफी दूरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ।                सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र लैंसडौन वन प्रभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र में आता है।


खबरें शेयर करें -