भीमताल: राम सिंह कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर जंगलिया गांव के ग्रामीणों ने व्यक्त करी खुशी,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

भीमताल राम सिंह कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर जंगलिया गांव के ग्रामीणों तथा क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त की है ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में विज्ञान वर्ग खोलने तथा बूढ़ा धूरा मोटर मार्ग को पक्का करने का प्रस्ताव सचिवालय देहरादून में लंबित है इस विधान सभा को प्रतिनिधित्व मिलने पर उक्त समस्याओं का निराकरण होगा इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन कुल्याल महेंद्र सिंह पड़ियार लाल सिंह कुल्याल सुरेश चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह कुल्याल, कमल पलड़िया तथा राज्य आंदोलन कारी प्रेम सिंह कुल्याल, गीता आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान बीरेंद्र कुमार हरीनगर जंगलिया गांव ने बधाई दी है।


खबरें शेयर करें -