हल्द्वानी सर्वोपरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग season 2 का सेमी और फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल मैच में नैनीताल की टीम ने बेहतरीन खेल का मुजाहिरा करते हुए फाइनल मैच को 2-1 से जीत लिया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच मिला।
खेल की शुरुआत में शुभ कामनाएं के साथ खिलाड़ियों से मिलने के लिए टीम ओनर पहुंचे और हाफ टाइम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट खिलाड़ियों से मिले। पुरस्कार राशि की घोषणा आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि-
विजेता टीम (नैनीताल) को ₹6,00,000 (छः लाख रुपये) की धनराशि प्रदान की गई।
उपविजेता टीम (पिथौरागढ़) को ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की धनराशि दी गई। आयोजक वीरू कालाकोटी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया और अगले वर्ष प्रतियोगिता को और वृहद रूप में कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक हरीश धामी, शेखर त्रिपाठी, रमेश शर्मा, अनूप ठठोला, हरीश तिवारी, डी. एस. ओ. निर्मला पंत, भुवन तिवारी, क़तिल, विमल शर्मा, जगदीश जोशी, रविंदर कौर खुराना आदि मौजूद रहे।

