3 मनचलों ने महिला से करी छेड़छाड़, हुई पिटाई, गिरफ्तारी….. वायरल video!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम से जुड़े क्षेत्र लाल कुआं में बीती रोज तीन स्कार्पियो सवार लड़कों ने एक महिला से छेड़छाड़ करनी चाही, जो उन्हें काफी भारी पड़ी । बीती रात हुई इस घटना में महिला और उसके परिवार वालों ने उन तीन युवकों को जमकर पीटा और तत्पश्चात उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।                                               प्राप्त जानकारी के अनुसार :   लालकुआं निवासी एक महिला और युवती रात लगभग 11बजे  सड़क किनारे टहल रही थीं। टहलने के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आकर रुकती है और उसमें बैठे  3 युवक  महिला से अभद्रता  करनी शुरू कर देते हैं। अचानक हुई इस घटना से महिला और युवती डरकर शोर मचाने लगती है जिस पर महिला के परिजन मौके पर पहुंच जाते है और तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी जाती हैं।

इस अभद्रता से गुस्साई महिलाओं ने स्कॉर्पियो पर पत्थर फेंककर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ समय बाद में मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले, वाहन को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक,,,, तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार आर्या, चंदन आर्या और विनोद आर्या, निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है साथ ही पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

SP city  मनोज कत्याल ने कहा कि  पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें उचित समयानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


खबरें शेयर करें -