पाकिस्तान: हालत हुए खराब, अमेरिका का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग,,,,,कई मौतें।

पाकिस्तान  ईरानी नेता खामेनेई की मौत के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और एकजुटता जताई. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका का विरोध करते हुए नारे लगाए. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी. बिगड़ते हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह शहर शिया बहुल है।                                                               अमेरिकी दूतावास पर धावा बोलते हुए प्रदर्शनकारियों ने  दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की. इस दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 21 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. इस्लामाबाद और लाहौर में भी अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास वाले राजनयिक परिसर के पास भी प्रदर्शन हुए।