मेक्सिको अप्रत्याशित रूप से बताया जा रहा है कि मेक्सिको में लगभग 500 झटके भूकंप के महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी में महसूस किए गए. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूकंप के झटकों के बाद हॉल छोड़ने पर मजबूर हो गईं लेकिन कुछ मिनटों बाद वापस लौटीं. भूकंप का केंद्र गुरेरो राज्य के सैन मार्कोस कस्बे के पास था. प्राप्त जानकारी में,,,,,,,, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी में ऊंची इमारतें भी हिचकोले खाने लगीं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिनमें लोगों को इमारतों से बाहर निकलते देखा जा सकता है. भूकंप के बाद स्थानीय निवासियों ने जल्द ही सड़कों पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया. कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। 2 लोगों की मौत की खबर और 12 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी मिल रही है।

