काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस पहुंची। रुटीन चेकिंग के दौरान रेलवे प्रबंधन को पता लगा कि,,,, शौचालय में भ्रूण मिला है, GRP ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भ्रूण तकरीबन सात-आठ माह का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,, बाघ एक्सप्रेस ट्रेन नं 13020 रात हावड़ा जाने को काठगोदाम स्टेशन पर खड़ी थी। ट्रेन का समय 9:50 बजे का है। इससे पहले रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन की रुटीन चेकिंग की। जांच के दौरान जब टीम एक जनरल डिब्बे में पहुंची तो यहां शौचालय में एक भ्रूण पड़ा दिखा। यह देख टीम में शामिल अधिकारी हैरान रह गए। थानाध्यक्ष GRP कमल कोरंगा ने बताया कि किसी अज्ञात महिला के द्वारा भ्रूण को शौच के बहाने यहां फेंके जाने की आशंका है। मामले की जांच के लिए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। महिला स्टाफ ने ट्रेन में सफर कर रही कई महिलाओं की जांच भी की, परन्तु कुछ भी पता नहीं चल सका, मामले की जांच जारी है।

