हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित कपड़ा गोदाम में गुरुवार को अचानक भयानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। संकरी गली में गोदाम होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सीएफओ गौरव किरार की देखरेख में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए हैं, वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जिसकी जांच पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है।
हल्द्वानी में कपड़ा गोदाम में भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल विभाग जांच में जुटा।video
