हल्द्वानी 14 अगस्त 2026 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने दस्तवेजी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 200 करोड़ रुपये के कथित टेंडर घोटाले का खुलासा करते हुए सचिवालय अधिकारी दिनेश यादव और URRDA अधिकारी संजय कुमार पाठक पर मिलीभगत तथा फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठेकेदार गंगा प्रसाद पुनेठा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कोर्ट द्वारा गंगा प्रसाद के दस्तावेज अवैध घोषित किए जाने और एक टेंडर निरस्त होने के बावजूद 9 अन्य टेंडरों में उन्हें वैध दर्शाया गया है। नीरज बिष्ट ने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में UKD युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप बोहरा, UKD युवा जिला सचिव गंगा सिंह मेहरा, उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल अध्यक्ष प्रताप चौहान, उपाध्यक्ष मोहन नेगी, अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, जिला महामंत्री उत्तम बिष्ट नैनीताल, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, रानीखेत विधानसभा प्रभारी श्याम सिंह नेगी, जिला महामंत्री नैनीताल प्रमोद सती, मानवाधिकार रक्षा अभियान के संयोजक यतीश पंत, और मानवाधिकार रक्षक उत्तराखंड बची सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
UKD की प्रमुख मांगें:
गंगा प्रसाद पुनेठा से संबंधित समस्त संदिग्ध टेंडरों को तत्काल निरस्त किया जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
घोटाले में संलिप्त अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट एवं उन पर विभागीय कार्रवाई की जाए।
पूरी टेंडर प्रक्रिया को सार्वजनिक करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
