बच्चों से बदसलूकी के दावे पर बवाल, आरोपों की आधिकारिक जांच जारी,,,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बच्चों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। शुक्रवार को आक्रोशित भीड़ ने उत्तर प्रदेश के धामपुर निवासी बताए जा रहे इस संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके बाद बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा उसका मुंह काला कर सड़क पर घुमाने की भी बात कही जा रही है।                                                                   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और संदिग्ध व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।                                      दैनिक विज़न इस घटनाक्रम, आरोपी की पहचान या लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है; पुलिस जांच और साक्ष्यों के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।