कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गेबुआ स्थित नारायण सिंह अधिकारी के आवास पर आयोजित जनसंपर्क अभियान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए; इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती गंगा बिष्ट, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विपिन कांडपाल, उपप्रधान धर्मानंद सती, भाजयुमो जिला आईटी सह-संयोजक पारस बेलवाल, रमेश जोशी, शिशपाल खनायत, नीरज जोशी, महिपाल अधिकारी, मयंक अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, खुशराज बिष्ट, आनंद राम, प्रदीप कुमार, इंदर सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, हेमंत सती, अतुल अधिकारी, मोहित अधिकारी, श्रीमती दीक्षा अधिकारी, श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती विनीता अधिकारी, श्रीमती राधिका देवी और श्रीमती हेमा देवी सहित अनेक स्थानीय नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कालाढूंगी: गेबुआ में सुरेश भट्ट की उपस्थिति में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा।
