आतिशबाज़ी को लेकर 2 पक्षों के बीच पथराव…..

खबरें शेयर करें -

दीपावली पर आतिशबाजी जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दिनों पक्ष जब वहां से जा चुके थे। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।                                                               जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रंपुरा क्षेत्र में एक पक्ष

द्वारा अपने घर के बाहर आतिशबाजी जलाने के दौरान रॉकेट

दूसरे युवक के घर पर चला गया था। इस पर युवक के

परिवार पटाखा जलाने वालों को वहां पटाखा न आए कहा।

आरोप है कि कुछ देर बाद फिर से रॉकेट उसी घर की तरफ

जलाया गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

विवाद बड़ा तो दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

पथराव से वहां अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटा तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते रहे। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। हंगामे की सूचना पर रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दिनों पक्ष वहां से जा चुके थे। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विवाद की वजह पटाखा जलाना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -