चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद।

चंपावत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और प्रसव के बाद जन्मी नवजात बच्ची को कथित तौर पर बेचने के गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मदन सिंह बोहरा (54) को गिरफ्तार कर नवजात को सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी रेखा यादव के अनुसार, ग्राम साल निवासी आरोपी द्वारा दिसंबर 2025 में की गई इस वारदात को छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर नवजात का सौदा किया गया था, जिस पर 25 अक्टूबर 2026 को रीठा साहिब थाने में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।                      विशेष पुलिस टीम ने सर्विलांस और दबिश के जरिए 27 नवंबर को चंपावत न्यायालय परिसर के बाहर से मुख्य आरोपी को दबोचकर कोर्ट में पेश किया, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।