BJP ने PM मोदी के लिए बनाई फिल्टर पानी वाली नकली यमुना…. AAP का आरोप।

खबरें शेयर करें -

छठ महापर्व को लेकर दिल्ली का राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठ स्नान के लिए वासुदेव घाट पर ‘नकली यमुना’ बनाई है, जिसमें वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाइप लाइन के जरिए फिल्टर पानी भरा गया है. छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जा रही है, जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य शामिल हैं.                     सौरभ भारद्वाज ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए

कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक नकली यमुना

बनाई गई है. इसमें वजीराबाद प्लांट से शुद्ध पीने

वाला पानी भरा गया है और इसे वासुदेव घाट पर

असली यमुना के बेहद नजदीक बनाया गया है,

जिसमें प्रधानमंत्री डुबकी लगाएंगे. नकली यमुना

असली यमुना के पास बनाई गई है ताकि पूर्वांचलियों

को लगे कि यमुना साफ हो गई है. बिहार में यमुना

और छठ के नाम पर वोट लेने के लिए बीजेपी यह

फर्जीवाड़ा कर रही है. दिल्ली की भाजपा सरकार का

यह फर्जीवाड़ा सिर्फ दिल्ली वालों के साथ नहीं, बिहार

वालों के साथ नहीं, बल्कि छठ मैया के साथ भी है.’।            AAP ने वासुदेव घाट पर यमुना के समानांतर बने

आर्टिफिशियल घाट का वीडियो जारी किया है,

जिसमें दावा किया गया है कि यह निर्माण विशेष रूप

से पीएम मोदी के स्नान के लिए किया गया है. सौरभ

भारद्वाज ने दावा किया, ‘वहां मीडिया की एंट्री नहीं

होगी, सिर्फ सरकारी कैमरे होंगे. यमुना का पानी

नहाने लायक भी नहीं है. अगर कोई बच्चा आचमन

कर ले तो उसकी मृत्यु तक हो सकती है. नदी के

पानी में ज्यादा देर खड़े रहने से बीमारियां हो सकती

हैं, किसी डॉक्टर से पूछ लीजिए. यमुना मैली है, यह

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों जानते हैं. ऊपर से

नीचे पूरी सरकार फर्जीवाड़े में व्यस्त है.’ अरविंद

केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाजा के X पोस्ट पर

प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘BJP ने दिल्ली में छठ पर्व

की आस्था का भी मजाक बना दिया है.’


खबरें शेयर करें -