राजधानी दिल्ली में और साथ ही NCR में दिवाली के बाद गैस की परत छाई हुई है या कह सकते हैं दिल्ली गैस चेंबर बना हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में धुंध और कोहरे की एक परत दिखाई दे रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 377 दर्ज किया गया। एम्स क्षेत्र में AQI 421 और वजीरपुर में 432 दर्ज किया गया, जोकि बेहद’गंभीर’ श्रेणी में आता है। चांदनी चौक में AQI 414 रिकॉर्ड किया गया, और आनंद विहार में में एक्यूआई 392 दर्ज किया गया।
