नई दिल्ली: विदेश नीति और ‘मेलोनी’ पर राहुल गांधी का तंज।

खबरें शेयर करें -

दिल्ली ,,,,,  मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस’ सम्मेलन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की सोच केवल गले मिलने तक सीमित हो गई है, जिसे दर्शाने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को मंच पर बुलाकर गले लगाया।                                                                                           इस दौरान जब संदीप दीक्षित ने चुटकी लेते हुए पूछा कि कहीं उन्होंने ‘मेलोनी’ समझकर तो नहीं पकड़ा, तो राहुल गांधी के हंसते हुए इनकार करने पर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अपने संबोधन में राहुल ने यह भी कहा कि वे आरएसएस की अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करेंगे, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों ने छोटे कारोबारियों को तबाह कर दिया है।


खबरें शेयर करें -