पति की हत्या कर, लाश के पास बैठ करती रही मेकअप।

खबरें शेयर करें -

एक हैरान करने वाली घटना हरियाणा के सोनीपत जिले से  सामने आ रही है  जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है।  सोनीपत के गोहाना गांव में एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उसका पति बीमार होने के कारण कई दिनों से कुछ कार्य नहीं कर पा रहा था जिस कारण घर में आर्थिक तंगी रहने लगी थी और आए दिन क्लेश होते रहता था इसी के चलते हुए महिला ने अपने बीमार और बुजुर्ग पति को बेरहमी से मार दिया और इतना ही नहीं वह उसकी लाश के सामने बैठकर अपने बाल बनाने लगी मेकअप करने लगी इस घटना से लोग हतप्रभ है ।                                                                                           घटना के बारे में गांव वालों ने बताया कि पहले बुजुर्ग ऑटो चलकर अपनी आजीविका चलता था परंतु कुछ समय से बीमार होने के कारण वह कार्य नहीं कर पा रहा था जिसके कारण घर क्लेश बढ़ गया था महिला आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करती थी और उसे लात घुसे भी मारा करती थी जिसका वीडियो स्थानियों ने बनाया हुआ है ।                                     मृतक का नाम सुरेश और आरोपी महिला का नाम पूनम बताया जा रहा है जो गांव गढ़ी सराय नामदार के रहने वाले हैं ।                          लोगों का कहना है की कोई इतना कठोर कैसे हो सकता है आरोपी पूनम लाश के पास बैठकर मेकअप करती रही उसके मुंह पर कंगी से मारते हुए आते जाते  हुए भी उसे लात  मारते रही ।


खबरें शेयर करें -