हल्द्वानी के रामपुर रोड गन्ना सेंटर के समीप सवारी गाड़ी टाटा मैजिक और रोडवेज की बस की भीषण टक्कर हो गई। टाटा मैजिक सवार लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया है । जानकारी के अनुसार बीते रोज़ रुद्रपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार टाटा मैजिक हल्द्वानी की ओर से जा रही UP रोडवेज की बस से जा टकराई। भिड़ंत में टाटा मैजिक सवार यात्रियों में चींख पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी में,,,,,,,,, टाटा मैजिक में लगभग 15 लोग सवार थे। और घटना के बाद 108 के मौके पर पहुंचने में देरी की ख़बर है, जिसके चलते, वंदे मातरम सेवा ग्रुप के सदस्य वीर जोशी ने वहां से गुजर रहे एक गाड़ी चालक की मदद से हादसे में घायल 10 लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में 2 घायलों को 108 अस्पताल लेकर पहुंची।
लोगों में इस घटना को लेकर रोष है लोगों ने बताया कि,,,,,,,,,पुलिस व्यवस्था और आरटीओ विभाग पर भी सवालिया निशान हैं। लगातार चेकिंग ना होने के कारण इस तरह की ओवरलोडगड़ियां सड़क पर दौड़ रही है। मैजिक में लगभग 12 से 15 लोग सवार थे। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
