पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार को अपने पैतृक स्थान गांव टुंडी- बारमौ पहुंचे। उनके साथ उनकी माताजी भी थी, वहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करी और गांव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करी और उत्तराखंड प्रदेश वासियों के अच्छे भविष्य के लिए कामना करी। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताये अपने पलों को साझा करते हुए बताया कि, उनके लिए यह समय काफी भावुक करने वाला रहा। जहां उन्होंने बचपन बिताया था, पहली बार स्कूल गए थे मुख्यमंत्री जब अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और मातृशक्ति का अतः प्रेम देखकर उनका मन भावनाओं से भर गया। CM ने बताया कि ,,, कुछ बुजुर्गों ने तो उन्हें उनके बचपन के नाम से भी पुकारा। धामी ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हर व्यक्ति उन्हें अपना लगा, बचपन की यादें करके वह भावुक हो गए टुंडी-बारमौ गांव उनका एक गांव ही नहीं उनके संस्कार और पहचान भी है। CM धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कहे अनुसार प्रत्येक उत्तराखंड के गांव को सजाना संवारना है और उन्हें हर गांव के विकास के लिए उन्हें कार्य करते रहना है।

