सियासी हलचल…लालू यादव की पुत्री हुई, पार्टी और परिवार से अलग

खबरें शेयर करें -

बिहार: लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य  ने अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कह कर हलचल मचा दी है। रोहिणी ने X पर पर लिखा कि- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।                     बताते चलें कि,,, बिहार विधानसभा चुनाव 2025  में लालू यादव की पार्टी RJD को बड़ी हार मिली। उन्हें मात्र 25 सीटों पर ही सन्तोष करना पड़ा।  नतीजे आने के बाद अब लालू यादव की पार्टी, परिवार में खटपट शुरू हो गई है। उनकी की छोटी बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने X पर एक पोस्ट कर सियासी हलचल मचा दी है।                                                                               तेज प्रताप यादव, लालू के बढ़े पुत्र पहले ही पार्टी और परिवार से बाहर जा चुके हैं। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने चुनाव से पहले अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई । तेज़ प्रताप ने RJD के खिलाफ चुनाव खुले तौर पर लड़ा। अब चुनाव के बाद परिवार की कलह फिर सामने आई है। रोहिणी के पार्टी और परिवार से अलग होने के रूप में।


खबरें शेयर करें -