छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है खूंखार नक्सली नेता हिड़मा और उसकी पत्नी को सुरक्षा बलों द्वारा एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बॉर्डर पर इस दो अलग-अलग मुठभेड़ चली । पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई, जिसमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का के मारे जाने की बात सामने आई है। दोनों पति पत्नी के मारे जाने की एक फोटो भी सामने आई है। हालांकि, नक्सली हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
प्राप्त जानकारी में,,,,,,, दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चली। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में 6 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बल अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि,,,,,,, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना मिलते ही DRG जवान मौके पर पहुंचे और नक्सलियों को घेर लिया। अपने को गिरता देख नक्सलियों ने फायर शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ जारी रही। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा की कितने नक्सली इस मुठभेड़ में हताहत हए ।

