हल्द्वानीः सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट, होगी जल्द ठीक !

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी : सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में मरीजों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली लिफ्ट कई समय से कार्य नहीं कर रही थी। मीडिया में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब जल्द ही दोनों लिफ्ट मरीजों के उपयोग लायक हो जाएंगी।            प्राप्त जानकारी में,,,,,,,  इन खराब लिफ्ट को ठीक करने के निर्देश DM ललित मोहन रयाल ने CMS  बेस चिकित्सालय को दिए। ये लिफ्ट किडनी रोगियों की आवाजाही के लिए लगाई गई हैं। लेकिन इनके खराब होने से डायलिसिस को आने वाले मरीजों को सीढ़ियों से चढ़कर डायलिसिस को जाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।                          बताते चलें कि,,, लिफ्ट खराब होने की बात संज्ञान में आने के बाद तुरंत DM नैनीताल ने लिफ्ट को ठीक करने के लिए हेतु CMS  के एस दताल के साथ बात करी और अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को निर्देश दिए ।                                     DM ने कहा कि,,,, CM धामी के निर्देश हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर संवेदनशीलता बरती जाए। क्योंकि ये दोनों लिफ्ट किडनी जैसे रोगी जिनकी डायलिसिस होती है उनके लिए विशेष तौर पर लगाई गई हैं।

ADM विवेक राय ने बताया कि,,, “जिस कंपनी की लिफ्ट है उसे लिफ्ट रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। साथ ही यही कंपनी लिफ्ट का वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य भी करेगी।” इसमें बजट की व्यवस्था भी अस्पताल की प्रबंधन समिति के बजट से किया जाएगा।


खबरें शेयर करें -