उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले में बस हादसा, 7 लोगों के मौत की खबर…. Video

खबरें शेयर करें -

अल्मोड़ा एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है.  भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर सुबह-सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.  यह बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं.   बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 7 की मौत होने की खबर के अलावा 11 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.

बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम मैदान पर पहुंच गई है. साथ ही डीएम-एसडीएम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है. बताते चलें मुख्यालय से घटना स्थल की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है. आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बस के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है ।


खबरें शेयर करें -