हल्द्वानी शहर की फिज़ा काफ़ी ख़राब हो चुकी है। आए दिन कुछ न कुछ क्राइम की खबरें शहर से आती रहती है। और शहर में अक्सर नशेड़ियों द्वारा उत्पाद की जाने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। आज कुछ समय पूर्व ही नैनीताल रोड स्थित गुरु नानक पेट्रोल पंप पर एक युवक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने वाले विकलांग कर्मचारी को बेरहमी से पीट दिया।
प्राप्त जानकारी में,,,,, एक युवक किसी बात को लेकर पहले पेट्रोल पंप कर्मचारी से उलझा और फिर अचानक उस को पीटने लगा। घटना में पेट्रोल कर्मी घायल हो गया किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई है।
पुलिस द्वारा छानबीन कर CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

