भारत आज अपना 77 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर चीन और अमेरिका ने बधाई दी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को अच्छा पड़ोसी और साझेदार बताया, जबकि अमेरिका ने भारत को हिंद-प्रशांत का मजबूत स्तंभ कहा। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया के कई देशों ने शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिका और चीन के संदेशों का खास महत्व समझा जा रहा है।
चीन राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि बीते एक साल में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हुआ है, जो पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए जरूरी है। शी ने भारत और चीन को “ड्रैगन और हाथी की साथ में नृत्य करती जोड़ी” बताया और उम्मीद जताई कि दोनों देश आपसी संवाद बढ़ाकर एक-दूसरे की चिंताओं को समझेंगे तथा रिश्तों को मज़बूत बनाएंगे।

