हल्द्वानी कल सुप्रीम कोर्ट एक अहम सुनवाई में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में अपना फैसला सुनाएगा। हल्द्वानी शहर के लोगों के साथ साथ,देशभर की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। बताते चलें कि लगभग 30 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत का ऐतिहासिक फैसला होगा।
कल कोर्ट के फैसले के बाद शहर की फिज़ा बिगड़ने न पाए इस लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय पुलिस के साथ अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स मंगाई गई है। जानकारी के मुताबिक,,,,, रेलवे द्वारा भी भारी फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा IRB और PAC भी हल्द्वानी पहुंची है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,,, शहर की सुरक्षा में ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों को LMG सहित आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है । रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए उसे खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की आबादी यहां रहती है।

