दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए सुझाव के अंतर्गत एक अहम फैसले में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 21 दिन के गैप पर हो सकेगी। बताते चलें कि पहले बुकिंग का टाइम 15 दिन था। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में अनिश्चितता बढ़ गई है। जिस कारण से घरेलू LPG सिलेंडर के लिए लॉकिंग पीरियड में बदलाव किया गया है। पहले यह टाइम 15 दिन था। शुक्रवार से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है।

