नैनीताल :- कालाढूंगी के नया गांव से एक दुस्साहसिक
घटना सामने आई है। जिसने फिर एक बार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही गोली चल गई। इस घटना को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना के बावजूद पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना उनको मिली है, दोनों तरफ से 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
