नैनीताल: कोसी नदी पार करते समय पैर फिसलने से 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत सिमलखा गाँव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ गुरुवार को कोसी नदी पार करने के दौरान पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय युवक विशाल जलाल नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।                                        स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पास के इलाके में ही मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम ने काफी कड़े प्रयासों के बाद बेसुध पड़े विशाल को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में गरमपानी सीएचसी (अस्पताल) पहुँचाया।

हालांकि, वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं इस अचानक हुए हादसे से युवक के परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है।


खबरें शेयर करें -