उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी आज, शनिवार 04 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर आ रहे हैं, जहाँ वे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे भीमताल स्थित यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद, दोपहर 2:25 बजे वे कार द्वारा मुख्य परिसर के लिए निकलेंगे और 2:35 बजे वहाँ पहुँचेंगे। परिसर पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में होंगे शामिल।
