हल्द्वानी: आरोप,,,,,,मां के गहने और नकदी समेटकर किशोर संग फरार हुई नाबालिग छात्रा,,,,।,

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड   हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता द्वारा स्कूल छोड़े जाने के बाद 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा स्कूल न जाकर एक अन्य छात्र के साथ फरार हो गई।                                                                                      वारदात बीते 1 जुलाई की है, जब नैनीताल रोड स्थित स्कूल गेट पर उतरने के बाद छात्रा गायब हो गई; छुट्टी के समय जब पिता उसे लेने पहुँचे, तब उन्हें इस बात का पता चला। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से अपनी माँ के लाखों रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।                                फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज में छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दी है, जिसके आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।


खबरें शेयर करें -