भवाली: नाबालिक युवती के गर्भवती होने पर, आरोपी साहिल गिरफ्तार। Video

खबरें शेयर करें -

भवाली: 4 तारीख़ को कोतवाली भवाली को CHC अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में अभियुक्त साहिल के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

SSP डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० द्वारा* आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्रा को व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित ठिकानों पर स्थानों पर ताबड़तोड़ दबीश देकर 5 तारीख़ को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी में आरोपी की सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी। अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा  अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

 


खबरें शेयर करें -