बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: अयोध्या में जगमगाएंगे 26 लाख दीये ।

  • अयोध्या एक बार फिर आस्था और रोशनी के सबसे बड़े पर्व के लिए तैयार है. इस बार का दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें 26 लाख दीयों की जगमगाहट, 2100 भक्तों की महाआरती और 1100 ड्रोन का शानदार शो देखने को मिलेगा.         पवित्र नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था की ‘रोशनी’ से जगमगाने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन होना चाहिए. उन्होंने लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की और कहा कि मुख्य कार्यक्रम से पहले 18 अक्टूबर को एक मॉक ड्रिल होगी, ताकि सुरक्षा और अन्य इंतजामों की पूरी जांच हो सके.                   संस्कृति मंत्री ने कहा कि इस बार की भव्य झांकी में सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी झलकने चाहिए जैसे मिशन शक्ति के जरिए महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सिर्फ रोशनी का पर्व नहीं होना चाहिए बल्कि हमारी सामाजिक जागरूकता और एकता का प्रतीक        भी बने ।