अभिनेत्री जायरा वसीम द्वारा, CM नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग,,,, एक महिला डाक्टर का हिजाब खींचने का मामला !

खबरें शेयर करें -

एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए जायरा वसीम ने इसे महिला की गरिमा का अपमान बताते हुए उन्होंने CM नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी की मांग की है।                                                                      दंगल फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम ने बिहार के CM नीतीश कुमार के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जायरा ने उनसे माफी की मांग की है. नीतीश कुमार पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की ।                                      अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “किसी महिला की गरिमा और शालीनता कोई चीज नहीं है जिससे खेला जाए, खासकर सार्वजनिक मंच पर. एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला का नकाब इतनी आसानी से खींचते देखना, और वो भी मुस्कुराते हुए, बहुत गुस्सा दिलाने वाला था.” उन्होंने आगे लिखा, “सत्ता किसी की सीमाएं तोड़ने की इजाजत नहीं देती. नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.”


खबरें शेयर करें -