हल्द्वानी: जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख, सड़क किनारे नालों से हटाया अवैध अतिक्रमण। Video

हल्द्वानी मानसून के दौरान शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस संयुक्त अभियान के तहत कालाढूंगी रोड के ऊंचापुल इलाके में सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान नालियों को साफ कराकर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई, साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों का चालान भी काटा गया।